बदायूं में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने महिला के छोटे बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी किशनपाल उर्फ भोला निवासी गांव ठिरिया ठकुरान, थाना वजीरगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर मृतका के घर में बने चूल्हे से आधी ईंट बरामद की गई है, जिससे हत्या की गई थी। देखभाल के बहाने रुका, झगड़े में ले ली जान थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह बुजुर्ग महिला के छोटे बेटे के साथ मजदूरी के लिए आया था। कुछ समय बाद बेटा मजदूरी पर चला गया और आरोपी को मां की देखभाल के लिए घर पर छोड़ गया। 31 जनवरी की सुबह किसी बात को लेकर बुजुर्ग महिला ने आरोपी से नाराज होकर अपशब्द कह दिए। इससे गुस्से में आए किशनपाल ने पास पड़ी आधी ईंट उठाकर महिला के माथे पर जोरदार वार कर दिया। इसके बाद उसने कई बार और प्रहार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ईंट को पॉलिथीन के पास रखकर फरार हो गया। पोस्टमार्टम में खुली बेरहमी की तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के माथे पर गंभीर चोट और कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। डॉक्टरों ने महिला का वेजाइनल वॉश सुरक्षित कर स्लाइड तैयार की है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस जांच जारी फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
https://ift.tt/Is73mUN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply