उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित ट्रांसगंगा सिटी में लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ युवक कारों के काफिले के साथ खुलेआम स्टंट करते दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर चल रहे आम राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। वायरल वीडियो में एक काली स्कॉर्पियो सहित कई महंगी गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती नजर आ रही हैं। युवक गाड़ियों की छत, सनरूफ और खिड़कियों से बाहर लटककर पंजाबी गानों पर झूमते हुए स्टंट कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार, स्टंट करने वाले युवक पूरनगर स्थित एक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। इस तरह के खतरनाक स्टंट से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसगंगा सिटी क्षेत्र में अक्सर ऐसी लापरवाह ड्राइविंग और हुड़दंग देखा जाता है। उनका आरोप है कि पुलिस की सख्ती के अभाव में युवक बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। गंगाघाट कोतवाली पुलिस वीडियो के आधार पर शामिल गाड़ियों की पहचान करने और स्टंट करने वाले युवकों का पता लगाने में जुट गई है।
https://ift.tt/lFpiZjX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply