सहारनपुर में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती से 5.08 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। पीड़िता के तीन बैंक अकाउंट है। ठगों ने युवती के वाट्सऐप पर लिंक भेजा। जिसको खोलते ही युवती के तीनों बैंकों से रकम उड़ गई। पीड़िता साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कलसीया रोड निवासी अर्शी पुत्री अजाज के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता के मोबाइल पर वाट्सऐप के माध्यम से एक संदिग्ध लिंक आया, जिस पर क्लिक करने के बाद उसके तीन बैंक खातों से कुल करीब 5 लाख 8 हजार रुपये कट गए। पीड़िता के अनुसार, ठगी की ये रकम एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के खातों से निकाली गई। जब अर्शी ने अपने खातों की जांच की तो पता चला कि तीनों खातों में जमा राशि पूरी तरह निकल चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने थाना साइबर में लिखित शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीनों खातों से कुल लगभग 5.08 लाख रुपए की अवैध निकासी की गई है। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराकर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। थाना साइबर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध लिंक और ट्रांजैक्शन डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर थाने या 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें।
https://ift.tt/prf8Okd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply