DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राजकीय बालग्रह से लड़कियों के पलायन का मामला:पुलिस ने 2 युवक किये गिरफ्तार,पलायन में मदद करने का आरोप

मथुरा के वृंदावन में स्थित राजकीय बालग्रह से सोमवार की देर रात 5 लड़कियों के पलायन के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए युवकों पर आरोप है कि इन्होंने राजकीय बालग्रह से लड़कियों को पलायन करने में मदद की थी। पुलिस पलायन करने वाली सभी लड़कियों को पहले ही बरामद कर चुकी है। मुखबिर से मिली सुचना थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजकीय बालग्रह से लड़कियों के पलायन के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दिलीप कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी शारदा विहार वोदला थाना जगदीशपुरा आगरा उम्र करीब 22 वर्ष व अभिषेक पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जन्म भूमि लिंक रोड लक्ष्मीनगर थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पकडे गए युवकों के विरुद्द थाना वृन्दावन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही गई । जिला प्रोवेशन अधिकारी ने दर्ज कराया था मुकदद्मा 27 जनवरी को जिला प्रोवेशन अधिकारी ने पुलिस को सुचना दी कि राजकीय बालगृह (बालिका) चैतन्य विहार फेज-2 में आवासित 5 बालिकायें रात के अंधेरे में पलायन कर गयी हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बालिकाओं के पलायन करने में मदद करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए लिखा। जिस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस में मुकदद्मा पंजीकृत कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी। विवेचना में आया नाम सामने जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा दर्ज कराये गए मुकदद्मे के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा की गयी विवेचना के दौरान दो युवकों के बारे में पता चला। पुलिस को जानकारी मिली कि मथुरा और आगरा के दो युवकों ने बालिकाओं को भगाने में मदद की थी। इसके बाद पुलिस ने आगरा निवासी दिलीप और मथुरा निवासी अभिषेक को रविवार को मुखबिर की सुचना पर गुरुकुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह था मामला वृंदावन के पॉश इलाके चैतन्य बिहार इलाके में फ्लाई ओवर के पास स्थित है महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला आश्रय सदन। इसी सदन में कुछ महीने पहले राजकीय बालगृह (बालिका) स्थापित किया गया। इस संरक्षण गृह में वर्तमान में पोक्सो एक्ट के अलावा घर से गायब हुई बालिकाओं को बरामद कर रखा जाता है। यहां वर्तमान में मथुरा के अलावा आसपास के अन्य जिलों की 93 युवतियां रह रही हैं। इसी बालगृह से सोमवार को मथुरा के थाना नौहझील,महावन के अलावा दिल्ली,आगरा और अलीगढ की रहने वाली 5 लड़कियां छत से कूदकर पलायन कर गयी थीं। पुलिस ने पांचों लड़कियों को बुधवार तक बरामद कर लिया था।


https://ift.tt/fdl4YcB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *