DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हाथ में नंबर लिखकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, महिलाएं बोलीं- खर्च बढ़ाएगा बजट; बारिश का अलर्ट

नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में आग लग गई। बैंक के अंदर से काला धुआं और आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने 112 नंबर पर सूचना दी। दमकलकर्मी खिड़की तोड़कर अंदर गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकीलों ने जमकर हंगामा किया। करीब 7 घंटे चली पूछताछ के बाद राकेश तिवारी समेत दोनों व्यापारियों को पुलिस ने छोड़ दिया। लोडर ने बाइक सवार मुनीम को टक्कर मार दी। हंगामे के बाद डर से लोडर में बैठा पल्लेदार पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1: कानपुर में वकीलों ने थाना घेरा, 7 घंटे हंगामा:पूर्व महामंत्री को पकड़ने पर जमकर नारेबाजी; 10 थानों की पुलिस और PAC तैनात रही कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वह नवाबगंज थाने को घेरकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। PAC को भी बुलाया गया। पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश को हिरासत में ले लिया। 100 से अधिक वकील उनको छोड़ने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने पूर्व महामंत्री को नहीं छोड़ा तो वह जमकर नारेबाजी करने लगे। करीब 7 घंटे चली पूछताछ के बाद राकेश तिवारी समेत दोनों व्यापारियों को पुलिस ने रात 12.30 बजे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
2: कल्याणपुर के ग्रामीण बैंक में लगी आग:राहगीरों ने दी सूचना, बुझाने में 2 घंटे लगे; ब्रांच मैनेजर बोले- कैश सुरक्षित
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से एक बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने बैंक के अंदर से काला धुआं और आग की लपटें उठती देख 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पहले शटर तोड़ा, फिर खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के कर्मचारी और शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर
3: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 20 हजार यात्री पहुंचे:परीक्षा और माघ पूर्णिमा स्नान साथ होने के कारण ट्रेनें खचाखच भरी, अधिकारी अनाउंसमेंट करते रहे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को 20 हजार यात्री पहुंच गए। यूपीएसएसएससी की परीक्षा और माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। माघ मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए लगातार अनाउंसमेंट करते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर 4: घाटमपुर में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:डर से पुल से कूदा पल्लेदार, पैर टूटे; मुनीम भी घायल, हालत गंभीर कानपुर के घाटमपुर में ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार मुनीम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मचे हंगामे और भीड़ के डर से लोडर में बैठा पल्लेदार पुल से नीचे कूद गया। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने उसे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
5: अरौल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव:खेत की रखवाली के लिए गया था, सुबह नहीं लौटा; पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा
कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास बनी कुटिया में युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अरौल थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेडुआ गांव निवासी मुकेश (28) पेशे से रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात अपने भाई जाहन सिंह के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था। पढ़ें पूरी खबर 6: कानपुर में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम, 3 दिन घना कोहरा भी रहेगा; गलन बढ़ी कानपुर में रविवार सुबह मौसम साफ है, लेकिन पहाड़ों की ओर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा से गलन बढ़ गई है। घरों के बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मौसम का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। करीब 25 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहेगा। आने वाले 72 घंटों में बारिश होगी। ओले गिरने का भी अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर
7: घाटमपुर में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान:हाथ में लिखा मोबाइल नंबर, परिजन बोले- मानसिक तनाव में था कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कानपुर–बांदा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने घाटमपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के औरंगाबाद कोड़ा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर 8: नरवल के पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP:गांव के लोग बोले- कड़ी मेहनत का परिणाम है, लोगों ने खुशी जताई पश्चिम बंगाल सरकार ने नरवल तहसील के करबिगवां गांव निवासी पीयूष पांडेय को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया। उनकी नियुक्ति की खबर मिलने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। करबिगवां गांव में इस नियुक्ति को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यह पीयूष पांडेय की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पढ़ें पूरी खबर 9: कानपुर में आम-बजट पर उद्यमी बोले दूरगामी, व्यापारी बोले निराशाजनक:इनकम टैक्स स्लैब व जीएसटी कम न होने से आमजन नाखुश
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को शहर के उद्यमियों व व्यापारियों ने एक साथ बैठकर बजट को देखा। बजट सत्र खत्म होने के बाद मर्चेंट चैंबर आफ यूपी में एक बैठक का आयोजन किया गया। उद्यमियों ने बजट को दूरगामी सोच वाला बजट बताया। वहीं, व्यापारी इस बजट से नाशुख नजर आए। दैनिक भास्कर से बातचीत में व्यापारियों ने इनकम टैक्स की स्लैब में बदलाव न होने व कर कम होने से इसको निराशाजनक बताया। मर्चेंट चैंबर आफ यूपी के चेयरमैन इंडस्ट्री कमेटी सुशील शर्मा ने बताया कि इस बजट को शार्ट टर्म बजट के रुप में न देखें। पढ़ें पूरी खबर

10: कानपुर में 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी:घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची, पुलिस भी तैनात रही
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को औद्योगिक नगरी कानपुर के गंगा घाटों पर आस्था का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला गंगा किनारे जुटने लगा। शहर के प्रमुख घाटों अटल घाट, खेरेश्वर घाट, बिठूर, सिद्धनाथ, परमट और सरसैया घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाई। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/lHwUaxh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *