DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान; बजट 2026- रक्षा बजट 15% बढ़ा, काशी को 2 रेल कॉरिडोर, REEL बनाने की ट्रेनिंग मिलेगी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर बजट 2026-27 से जुड़ी रही। इसमें आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, लेकिन रक्षा बजट 15% बढ़ा है। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान सरकार के ऐलान की रही। उसने भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. सीएम योगी ललितपुर के दौरे पर रहेंगे। 2. बजट सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 3. सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बजट 2026- इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, रक्षा बजट 15% बढ़ा; 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। 85 मिनट के भाषण में उन्होंने आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। इस बार टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। पढ़िए क्या-क्या सस्ता हुआ… सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे ये दवाइयां सस्ती हो गई हैं। EV बैटरी और सोलर पैनल सस्ते होंगे। साथ ही जूते, कपड़े भी सस्ते होंगे, क्योंकि इसे बनाने का कच्चा माल टैक्स फ्री कर दिया गया है। विदेश घूमना भी अब सस्ता होगा। सरकार ने ‘टूर पैकेज’ बुक करने के दौरान लगने वाले टैक्स को 2% घटा दिया है। एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस अब सस्ता होगा, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने अले पुर्जों और कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। पढ़िए क्या-क्या महंगा हुआ… शराब पर TCS को 1% से बढ़ाकर 2% कर दिया गया है। इससे शराब की कीमतें बढ़ सकती है, क्योंकि इससे दुकानदार के मुनाफे पर असर होगा। स्टॉक ऑप्शन्स और फ्यूचर ट्रेडिंग महंगी होंगी। लेन-देन पर टैक्स 0.02 से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया गया। शराब, लग्जरी वॉचेस, स्क्रैप और खनिज जैसे सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी बढ़ने से ये चीजें महंगी होंगी। रक्षा बजट 15.2% बढ़ा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से 15.2% बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है। रक्षा बजट में पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा इजाफा किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ इससे सेना की तैयारियां और ज्यादा मजबूत होंगी।’ इसके अलावा 6 सबसे बड़ी घोषणाएं… i. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
ii. 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे।
iii. 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें मुंबई -पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी।
iv. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान।
v. देश के 15 हजार स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएशन लैब्स खोले जाएंगे, जहां विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और रील बनाना सिखाया जाएगा।
vi. करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, पाकिस्तान सरकार का ऐलान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया है। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। हालांकि, अब तक यह तय नहीं है अगर नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तान मैच खेलेगा या नहीं? पाकिस्तान ने बांग्लादेश की वजह से बॉयकॉट किया: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया। दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने भारत में अपने खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. केंद्रीय बजट में UP को बिहार जैसी तवज्जो नहीं मिली, इलेक्शन से पहले प्रदेश खाली हाथ यूपी में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव है। इस लिहाज से माना जा रहा था कि केंद्रीय बजट में बिहार की तरह यूपी को भी कई सौगातें मिलेंगी। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से 1500 किमी के 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और शिप मरम्मत सेंटर के अलावा घोषित तौर पर कुछ खास नहीं मिला। काशी पर फोकस: बजट में काशी पर खास फोकस किया गया है। जहां, काशी से दो कॉरिडोर शुरू होंगे। वहीं, पोर्ट भी बनाया जाएगा। यूपी ने आबादी के आधार पर केंद्रीय कर और शुल्कों में बढ़ोत्तरी की मांग की थी, लेकिन पिछली बार की तुलना में 0.32% कम राशि मिली। पढ़ें पूरी खबर… 4. बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरा; निफ्टी भी 495 अंक टूटा; सोना-चांदी भी घटे सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर और निफ्टी 495 अंक टूटकर 24,825 पर बंद हुआ। सरकार ने फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT बढ़ाकर 0.15% किया गया, जिससे बाजार में गिरावट आई। 7 साल में बजट दिन की सबसे बड़ी गिरावट: बीते सात साल में बजट के दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 2020-21 बजट के दिन सेंसेक्स 987 अंक और निफ्टी 300 अंक गिरकर बंद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… 5. कांग्रेस का दावा- अनिल अंबानी ने एपस्टीन से मदद मांगी, मोदी-ट्रम्प की मुलाकात करानी थी कांग्रेस ने दावा किया है कि अनिल अंबानी ने 2017 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मदद मांगी थी। ताकि मोदी-ट्रम्प की मुलाकात हो सके। इसके लिए एपस्टीन ने ट्रम्प के करीबी कुशनर और बैनन से बातचीत की थी। पवन खेड़ा ने दो चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर अनिल अंबानी के जरिए प्रधानमंत्री के लिए मदद क्यों मांगी जा रही थी? कांग्रेस ने कहा था- ट्रम्प के लिए मोदी इजराइल में नाचे: 31 जनवरी को खेड़ा ने दावा किया था कि PM मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी। अमेरिका के राष्ट्रपति को फायदा पहुंचाने के लिए इजराइल में नाच-गाना किया। इससे कुछ हफ्ते पहले उनकी मुलाकात हुई थी। एपस्टीन फाइल्स के बारे में पढ़िए: जेफ्री एपस्टीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण करता था। वो पार्टियां करता था, जहां नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण होता था। मामले में ट्रम्प, बिल गेट्स समेत कई लोगों के सामने आए हैं। एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 6. ट्रम्प बोले- भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, डील पहले ही तय हो चुकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं। हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। ट्रम्प ने कहा कि चीन भी अगर चाहे तो वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है। भारत पहले वेनेजुएला से ही तेल खरीदता था: 2019 में अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। उसने कहा था कि अगर कोई देश वेनेजुएला से व्यापार करेगा तो उस पर भी कड़े सेंक्शंस लगा दिए जाएंगे। इसके बाद भारत ने वेनेजुएला की जगह ईरान से तेल खरीदने लगा था। पढ़ें पूरी खबर… 7. रोहित शेट्टी के घर पर 4 राउंड फायरिंग, 4 लोग हिरासत में; लॉरेंस गैंग के नाम से हमले का दावा मुंबई में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि लॉरेंस गैंग ने ये हमला किया है, क्योंकि रोहित शेट्टी उनके काम में दखल देता है। एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अगर रोहित को नहीं समझ आया तो उसकी छाती में गोली मारूंगा। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ी: रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। फायरिंग की घटना के बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… टॉयलेट में फंसे पूर्व CM के मीडिया सलाहकार राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज ट्रेन के टॉयलेट में करीब एक घंटे तक फंसे रहे, क्योंकि कुंडी खराब थी। बाद में रेलकर्मियों ने गेट तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… भारत ने बांग्लादेश की मदद घटाकर आधी की: अब ₹60 करोड़ देंगे, मालदीव-म्यांमार का भी फंड कटा; भूटान को बढ़ाकर ₹2,288 करोड़ किया बजट 2026- इनकम टैक्स जस का तस: बस रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक भरें, विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स संडे जज्बात-पुलिस ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर ईंट बांधी: सिर कुर्सी में बांधकर उल्टा टांगा, मैं वकील बनकर केस खुद लड़ा- 12 साल बाद जीता आज का एक्सप्लेनर: आम लोगों के लिए नीरस क्यों रहा बजट, भाषण के बाद कैसे क्रैश हुआ शेयर बाजार; जानिए 5 बड़ी वजहें भाई ने सोशल मीडिया स्टार का रेप किया: बॉयफ्रेंड से रिश्ते पर परिवार को एतराज, अगवा कर इज्जत के नाम पर बेरहमी से मार डाला जरूरत की खबर- पतला होने के लिए खा लिया बोरेक्स: लड़की की मौत, सोशल मीडिया से कभी हेल्थ एडवाइस न लें, जानें क्या है सही तरीका 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के रुके काम शुरू होंगे। मिथुन राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/fqF1MB7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *