मथुरा के मांट तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौहझील में तैनात प्रधानाध्यापक पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नमाज पढ़ाने का आरोप लगा है। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि वह छोटे-छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाते हैं और धर्म विशेष का प्रचार करते हैं। भाजपा नेता की शिकायत पर मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो सदस्यीय समिति बनाकर जांच शुरू करा दी है। यह लगाए आरोप मथुरा में भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करता था तथा उन्हें ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाता था। शिकायत में यह भी कहा गया कि वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता तथा हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में बाहर से तबलीगी बुलाए जाते थे, जो बच्चों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाते थे। बच्चों को यह भी बताया जाता था कि दुनिया का सर्वोत्तम धर्म इस्लाम है। नहीं करते थे राष्ट्रगान भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया है कि विद्यालय में राष्ट्रगान का गायन तक नहीं कराया जाता था। यदि बच्चे राष्ट्रगान गाने का प्रयास करते तो उन्हें डांट दिया जाता था और स्वयं प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद कभी राष्ट्रगान का गायन नहीं करता था। महिलाओं के प्रति उसके आचरण को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। शिकायत में कहा गया कि महिलाएं बदनामी के डर से खुलकर शिकायत नहीं कर पा रही थीं। दो सदस्यीय समिति करेगी जांच मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए बीएसए मथुरा रतन कीर्ति ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम के प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जान मोहम्मद को प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट में सम्बद्ध किया गया है। बीएसए ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बीईओ छाता एवं बीईओ मांट की द्विसदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
https://ift.tt/7JWQGzh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply