DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोने चांदी पर एक्साइज ड्यूटी नहीं हुई कम:ग्राहक बोलें- उम्मीद से कम मिला, जानिए कैसा रहा सर्राफा मार्केट

बजट के ऐलान के साथ ही पूरे देश की तरह गोरखपुर में भी लोगों की नजर सोना और चांदी की कीमतों पर टिकी रही। बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है। जानकारों के मुताबिक यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक बाजार में मार्जिन बढ़ने की वजह से आई। हालांकि बजट आने के बाद अब सोने की कीमतों में फिर से हल्की तेजी दिख रही है।
दो दिन में बड़ी गिरावट
सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। 1 फरवरी को चांदी के दाम में करीब 25 हजार रुपये (लगभग 9%) की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपये पर आ गया। वहीं सोने की कीमत में भी करीब 12 हजार रुपये (लगभग 8%) की गिरावट आई और 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपये पर पहुंच गया। टैक्स और ड्यूटी की स्थिति
फिलहाल सोने के सभी रूपों के आयात पर कुल 6 फीसदी कस्टम ड्यूटी लागू है। इसमें 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी, 1% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है। चांदी के आयात पर योग्य भारतीय निवासियों के लिए 6 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि अन्य कैटेगरी के आयातकों पर कुल 36 फीसदी ड्यूटी लागू है। सोना और चांदी दोनों पर 3 फीसदी GST अलग से देना होता है।
जानिए सर्राफा व्यापारी और खरीदार की राय
दैनिक से बातचीत में ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर सौमित्र सर्राफ ने बताया कि इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को करीब 10% तक बढ़ाया है, जिसका असर आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क और सरकारी व्यवस्थाओं में दिखेगा। उन्होंने कहा कि MSME को बढ़ावा मिलने से छोटे व्यापारियों को फायदा होगा और इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
सोने की कीमतों को लेकर उनका मानना है कि हाल के महीनों में दाम काफी बढ़े हैं और अब जो गिरावट आई है, उसके बाद भी गोल्ड अभी सरप्लस में ही है। आने वाले दिनों में सोने में एक बार फिर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
शोरूम में खरीदारी कर रहीं आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि मुझे बजट से उम्मीद थी कि सोने पर एक्साइज ड्यूटी में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि- आम जनता के लिए इस बजट में बहुत ज्यादा खास नहीं है। वहीं सुधा त्रिपाठी और सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बजट वाले दिन उन्हें सोने के रेट में बड़ी गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन मामूली कमी ही देखने को मिली। हालांकि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस करना देश के विकास के लिए अच्छा कदम है। बजट की 8 सबसे बड़ी घोषणाएं
1. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब 3 महीने ज्यादा का समय मिलेगा। यानी 31 दिसंबर की जगह 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न भरी जा सकेगी।
2. कैंसर समेत कई दवाएं सस्ती
कैंसर की 17 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया गया। इसके अलावा हीमोफीलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री होंगी।
3. डिफेंस बजट में बड़ी बढ़ोतरी
डिफेंस बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ किया गया। हथियारों की खरीद और आधुनिकीकरण पर खर्च भी बढ़ाया गया है।
4. 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलिगुड़ी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
5. आयुर्वेदिक AIIMS और मेडिकल हब
देश में 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाएंगे। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे।
6. टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फोकस
5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे।
7. स्कूल और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब
15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी।
8. लड़कियों के लिए हॉस्टल
देश के करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाने की योजना है।
कुल मिलाकर बजट से सर्राफा बाजार को बड़ी राहत तो नहीं मिली, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर से आने वाले समय में बाजार और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है।


https://ift.tt/SaVdZ63

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *