DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DDU और मलेशिया के यूनिवर्सिटी के बीच MoU:स्टूडेंट्स के लिए बेहतर अवसर, एजुकेशन और रिसर्च में मिलेगी मदद

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने मलेशिया की जानी मानी सेगी यूनिवर्सिटी (SEGi University) के साथ पांच वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू भारत और मलेशिया के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और देश के बाहर एकेडमिक पहलों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न प्रोग्राम के आयोजन से सीखेंगे स्टूडेंट्स
एमओयू के अंतर्गत छात्र और शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम, विज्ञान, मानविकी और विधि विषयों में संयुक्त अनुसंधान, विशेषीकृत शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विकास, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनारों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यूजी विद्यार्थियों और शोधार्थियों के एकेडमिक गाइडलाइंस को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, सेगी यूनिवर्सिटी मलेशिया में गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए एकेडमिक और अनुसंधान सहयोग मंच के रूप में कार्य करेगी। साथ ही संयुक्त ऑनलाइन व ब्लेंडेड लर्निंग कार्यक्रमों की संभावनाओं को भी विकसित किया जाएगा। यह एमओयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा 1 फरवरी 2026 को क्यूएस समिट, गोवा के अवसर पर हस्ताक्षरित किया गया। यह वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता के प्रति सुदृढ़ संस्थागत, प्रशासनिक और वित्तीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें बौद्धिक संपदा अधिकार, संयुक्त प्रकाशन, गोपनीयता और संचालन तंत्र से संबंधित स्पष्ट प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिससे पारदर्शिता और पारस्परिक लाभ सुनिश्चित होता है। स्टूडेंट्स को मिलेंगे बेहतर अवसर- कुलपति
“सेगी यूनिवर्सिटी के साथ यह साझेदारी विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, वैश्विक शोध नेटवर्क तथा नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि यह सहयोग विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को सशक्त करेगा और मूल्य-आधारित, सामाजिक रूप से प्रासंगिक शिक्षा को बढ़ावा देगा।”


https://ift.tt/ZRUcwOM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *