मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक डेरी संचालक से तीन लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस हालांकि प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा बता रही है। इस्लामाबाद, लिसाड़ीगेट निवासी पीड़ित आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव जलालपुर में दूध की डेरी चलाते हैं। रविवार रात जब वह डेरी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में शादाब, रिज्जु और अफजाल नामक तीन लोगों ने उन्हें रोका। आरिफ के अनुसार, हमलावरों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने रोकते ही गोली चलाई और आरिफ के पास मौजूद लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डेरी संचालक आरिफ से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। लोहिया नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और जीजा-साले के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रारंभिक जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन लूट और फायरिंग के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं की गहन जांच की जाएगी और तथ्यों के सामने आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/Ul9e8AH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply