DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्चे की मौत:गंगा स्नान से लौटते समय हादसा, 6 लोग घायल

फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। यह घटना शमशाबाद मार्ग पर बुढ़िया पुल के पास हुई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिल्किया पहाड़पुर गांव के लोग और उनके रिश्तेदार तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से शमशाबाद के ढाई घाट पर गंगा का पहनावां (स्नान) करने गए थे। वापसी के दौरान, डीजे लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने 12 वर्षीय रीति के को मृत घोषित कर दिया। घायलों में 12 वर्षीय प्राची (पुत्री अवधेश), 12 वर्षीय आशू (पुत्र केशव), 20 वर्षीय बिजेंदर, 18 वर्षीय अनिल कुमार, 21 वर्षीय उमेश और 21 वर्षीय विक्रांत शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद प्राची और अनिल कुमार को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। देखें हादसे की फोटो…


https://ift.tt/Xi3I8Rt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *