गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित सरयू तट कटरा घाट पर आज देर शाम माघ पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मां सरयू महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नमामि गंगे योजना के तहत वन विभाग एवं जिला गंगा समिति ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां देर शाम हजारों दीपों की रोशनी से सरयू तट जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिन लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरयू की महाआरती उतारी और नदियों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। भजन संध्या के आयोजन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कटरा घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। लोगों को जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में मां सरयू की आरती की और नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। गोंडा वन विभाग की अधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि यह उनके विभाग का एक सतत कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसे अवसर आते हैं, भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज माघ पूर्णिमा पर मां सरयू की महाआरती की गई और हजारों दीप जलाकर यह पर्व मनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उपस्थित भारी संख्या में लोगों ने नदियों को स्वच्छ रखने और इस अभियान को आगे बढ़ाने की शपथ ली है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश भी लगातार नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए अभियान चला रहा है।
https://ift.tt/60FedAW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply