सैनिक स्कूल घोड़ा खाल के 60 वर्ष (1966–2026) पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में ‘वॉक फॉर हर’ अभियान के तहत वॉकाथन का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी पहल रविवार को पूर्व छात्र संगठन द्वारा राजधानी के 1090 चौराहे पर की गई। इस वॉकाथन का नेतृत्व पूर्व छात्र संगठन के महामंत्री विनोद सिंह ने किया। इसमें देश-विदेश से आए सैनिक स्कूल घोड़ा खाल के सैकड़ों पूर्व छात्रों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। अनुशासित कदमों और एकजुटता के साथ चल रहे पूर्व छात्रों ने आयोजन को प्रभावशाली और यादगार बनाया। छात्राओं को जागरूकता करना था वॉकाथन 1090 चौराहे से शुरू होकर चाटोटी गली, समता मूलक चौक और सामाजिक परिवर्तन स्थल से होते हुए वापस 1090 चौराहे पर समाप्त हुई। ‘वॉक फॉर हर’ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज, अभिभावकों और बालिकाओं के बीच जागरूकता फैलाना था। इसका संदेश यह था कि अब सैनिक स्कूलों में बालिकाओं के लिए भी प्रवेश के द्वार खुले हैं, जहां उन्हें शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व विकास और राष्ट्र सेवा के समान अवसर मिल रहे हैं। बेटियों के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम यह पहल भविष्य की आत्मनिर्भर, सशक्त और नेतृत्वकारी बेटियों के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। वॉकाथन के दौरान छात्र और छात्राएं कंधे से कंधा मिलाकर चले, जो समानता, साहस, समावेशन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बना।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर) वी.एम कालिया थे। उनके साथ आयुक्त आयकर विक्रांत पाल सिंह, न्यायाधीश ज्ञानेंद्र राव, न्यायाधीश ध्रुव राय, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार सिंह और अजय सिंह (उप आयुक्त, जीएसटी) सहित कई प्रशासनिक, न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अभियान को समर्थन दिया। आयोजन सचिव विभव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वयं भी वॉकाथन में शामिल रहे। वरिष्ठ पूर्व छात्र कर्नल अखिला नंद पांडेय की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष सम्मान प्रदान किया।इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिनहट और सरोजिनी नगर की छात्राओं ने भी जोश, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ सहभागिता की, जिससे यह अभियान और अधिक प्रेरणादायी बन गया।
https://ift.tt/HfjmQD7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply