DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में हाईवे पर सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरी सरिया, पुलिस ने हटवाकर ट्रैफिक खुलवाया

अमेठी में देर शाम सरिया लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। यह घटना मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क को साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह पूरा मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुंशीगंज चौराहे के पास का है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। हादसा होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मुंशीगंज पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर और सड़क पर बिखरे सरिया को हटाया। इस कार्रवाई के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। हालांकि, हाईवे किनारे खड़ी एक कार को मामूली क्षति पहुंची है। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सरिया लदा एक ट्रैक्टर मुंशीगंज चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर एचएएल की ओर अनियंत्रित होकर पलट गया था। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर को हटा दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


https://ift.tt/BG6J8jA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *