DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवैध क्लाउड किचन को लेकर रैली निकाली:कहा- गाजियाबाद में फायर विभाग आंख बंद कर सोया, रिहायसी इलाकों में सिलेंडर बड़ा खतरा

सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी इंदीरापुरम के लोगों ने आज रविवार को अवैध एवं असुरक्षित क्लाउड किचनों के बढ़ते खतरे के विरोध में रैली निकाली। इस रैली में 200 से अधिक महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति चल रहे ये क्लाउड किचन, जिनमें बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे जाते हैं, सोसाइटी के लिए एक टिक-टिक करती आगजनी का खतरा बन चुके हैं। इस तरह पुलिस का भी ध्यान नहीं है। फायर विभाग आंख बंद कर सोया पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में चार आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है। लेकिन फायर विभाग, पुलिस भी इस और ध्यान नहीं करती। न ही प्रशासन का ध्यान इस तरफ है। प्रदर्शन के दौरान यह लोग दुकानों के पास भी पहुंचे, जो हाल ही में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल आशंका नहीं, बल्कि एक वास्तविक और लगातार बढ़ता हुआ संकट है। पीड़ित लोगों ने कहा बार-बार शिकायतें और पत्र देने के बावजूद प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर आँखें मूँदे हुए है, जिससे लोगों में भारी रोष और असंतोष है। जहां अवैध क्लाउड किचनों को तत्काल बंद किया जाए। मांग करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, बेसमेंट एवं आवासीय परिसरों में व्यावसायिक किचन संचालन रोका जाए। नियमित निरीक्षण एवं स्पष्ट नियमावली लागू की जाए। शातिपूर्ण रही रैली सनराइस ग्रींस AOA के अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा- हमारी रैली शांतिपूर्ण रही। हम पहले भी प्रशासन ने मांग कर चुके हैं कि इन पर कार्रवाई की जाए। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही।


https://ift.tt/yz94nch

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *