अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के देवराकोट रेलवे स्टेशन के समीप 32 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को युवक के 100 मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दुर्घटना में युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस को शव के पास से कोई आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर युवक की तस्वीरें साझा की जा रही हैं, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला रेलवे दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस टीम सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
https://ift.tt/ET4znGv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply