DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घाटमपुर में घर के अंदर लगी आग:लाखों का सामान जला, पड़ोसियों और पुलिस ने मिलकर बुझाई आग

घाटमपुर में बंद पड़े घर में अचानक आग जल उठी आग की ऊंची ऊंची लपेट देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया है। इस दौरान आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पश्चिमी मोहल्ला निवासी सगीर पुत्र जैद मोहम्मद फेरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सगीर अपनी पति गुड्डन और बच्चों के साथ पौथिया गए थे, तभी रविवार शाम बंद पड़े घर में अचानक आग लग गई।
आग की ऊंची ऊंची लपेट उठने लगी। आग की लपटे देख पड़ोसियों ने पुलिस को फोनकर घर में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से बाल्टी और नली से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया है।
इस दौरान घर के अंदर रखा लाखों का गृहस्थी और फेरी का सामान जलकर राख हो गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घर में ऊंची ऊंची लपेट लगभग दो घंटे तक उठती रही, इस दौरान पड़ोसियों ने बाल्टी और मग्गे से पानी डालकर आग को बुझाया है, इस दौरान लगभग बीस फूट ऊंचा धुआं का गुबार उठता दिखाई दिया।


https://ift.tt/ZDL0zUC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *