DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी लिट-फेस्ट में इंट्री पर हंगामा-मारपीट, कई चोटिल:पीयूष मिश्रा के लाइव कंसर्ट में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने धक्का देकर भगाया

वाराणसी में रविवार को काशी साहित्य कला उत्सव यानी बनारस लिट फेस्ट के तीसरे दिन ताज होटल में इंट्री को लेकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के आयोजकों और प्रायोजकों ने हजारों लोगों को आमंत्रित कर लिया और फिर भीड़ बढ़ने पर गेट बंद करवा दिए। इंट्री के लिए गेट पर मौजूद लोग भी मौके से नदारत हो गए। क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने पर पूरा रास्ता और ताज के दोनों गेट चोक हो गए। अंदर इंट्री के लिए लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले पुलिस ने लोगों को लाउड इनहेलर से समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद इंट्री के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। आक्रोशित लोगों ने गेट पर धक्का मुक्की शुरू कर दी और इंट्री की कोशिश करने लगे। इसके बाद सुरक्षा गार्ड और पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर बितर करना शुरू कर दिया। सिपाहियों ने धक्का देकर लोगों को तितर बितर किया और भगदड़ की स्थिति हो गई। रविवार को पीयूष मिश्रा का कंसर्ट था जिसको लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे । ओवर क्राउडेड होने पर जब इंट्री बंद की गई तो भीड़ ने भी हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान कई लोग चोटिल हो गए तो पुलिस के थप्पड़ और धक्के के शिकार बन गए। बता देँ लिट फेस्ट के चौथा संस्करण पूरी तरह से अव्यवस्थाओं का शिकार हो चुका है। 30 जनवरी 2026 से शुरू हुए तीन दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक वक्ताओं, कलाकार, लेखक, कवियों को बुलाया गया था, कई लोग पहले ही समय नहीं मिलने से नाखुश थे।


https://ift.tt/5yIrgZL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *