नोएडा की सड़कों पर मनचलों के हौसले बढ़ते दिख रहे हैं। यहां एमजी हेक्टर कार में सवार दो लड़कों ने एक फैमिली का पीछा किया। महिला की ओर अश्लील इशारे और फ्लाइंग किस किए। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक कह रहा है- भाई ने ड्रिंक कर रखी है। हमारे साथ हमारी फैमिली है। ये बदतमीजी कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी में आगे की सीट पर दो लड़के बैठे हैं। वहीं, पीछे सीट पर एक लड़की बैठी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नंबर से गाड़ी को ट्रैस किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया गया है। घटना थाना फेज-3 क्षेत्र के पर्थला पुल की है। अब जानिए पूरा मामला… एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात को एक युवक अपनी फैमिली के साथ गाड़ी में जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ एक बच्चा और एक महिला थी। तभी हेक्टर कार सवार दो लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हेक्टर कार में दो लड़कों के साथ एक लड़की भी पीछे की सीट पर बैठी थी। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। लड़के अपनी कार फैमिली वाली गाड़ी के बराबर में ले आए।इशारे इसके बाद महिला की ओर अश्लील इशारे करने लगे। युवक इसका लगातार विरोध करता रहा, लेकिन वह नहीं माने। लड़कों ने अश्लील इशारों के साथ फ्लाइंग किस भी दी। वहीं, युवक ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रही गाड़ी को ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एमजी हेक्टर कार (नंबर UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमित कुमार और अभिषेक हैं। अमित आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। वह अभी जेवीएस सोसाइटी में रहता है। वहीं, अभिषेक मैनपुरी जिले का रहने वाला है। दोनों कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
https://ift.tt/k4Owfnt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply