DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत:कानपुर से पंजाब जाते समय मथुरा के छाता क्षेत्र में हुई घटना

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कानपुर से पंजाब जा रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के दनेरा निवासी सरदूल सिंह (लगभग 50 वर्ष) पुत्र सोहन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरदूल सिंह अपने एक साथी चालक के साथ कानपुर से पटियाला की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। यात्रा के दौरान, जब उनका ट्रक थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाबे के पास पहुंचा, तो सरदूल सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतरे, लेकिन कुछ ही पलों में जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ मौजूद साथी चालक ने उन्हें संभालने का प्रयास किया और आसपास के लोगों की मदद से तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना छाता पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सरदूल सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथी चालक ने पुलिस को बताया कि सरदूल सिंह ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/xBJjEMI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *