केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल खेल महोत्सव के दूसरे दिन अव्यवस्था होने पर खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा कर दिया। खिलाड़ियों ने आयोजकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न मेडल मिला है, न सर्टिफिकेट मिला है, न तो घोषित कैश प्राइज मिला है। एक प्लेयर ने बोला कि कबड्डी में 12 प्लेयर होते हैं। इसमें जीतने पर भी 7 खिलाड़ियों को मेडल मिला है। 11 हजार रुपए प्राइज मनी की घोषणा मैराथन के लिए की गई थी, जबकि दिया जाने लगा 11 सौ रुपए। वह भी दिया नहीं गया। खिलाड़ियों का आरोप है कि कबड्डी में 21 सौ रुपए जीतने पर टीम को दिए गए। इसमें 12 खिलाड़ियों में क्या क्या देंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि दूसरे दिन आज कुछ खाने को भी नहीं दिया गया है। दूसरे जिलों से यहां पर अपना किराया लगाकर आए। मेहनत की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। वहीं, देर शाम तक बच्चे स्टेडियम के बाहर डटे रहे, जिसके चलते पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा है। आयोजक बोले प्राइजमनी की कोई घोषणा नहीं क्रीड़ा भारती के लखनऊ महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि कहीं पर भी प्राइजमनी की कोई घोषणा नहीं थी। 9 खेलों में कुल 36 कैटेगरी में मैच पूरे टूर्नामेंट में खेले गए। इसमें विजेता टीम को 2100 रुपए दिए गए। आयोजन में कहीं पर भी किसी बच्चे को कोई पैसा नहीं लिया गया है। उन्हें टी शर्ट के साथ में रिफ्रेशमेंट दिया गया। जितना अपनी तरफ से किया जा सकता था। उतना किया गया है। बच्चों को मेडल नहीं मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल की जगह ब्रॉन्ज मेडल अधिक छप गए थे। ऐसे में बच्चों से दो दिन का समय मांगा गया था कि उन्हें मेडल दे दिया जाएगा। कबड्डी में चौक स्टेडियम बना चैंपियन कबड्डी में चौक स्टेडियम (बालक वर्ग) के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 और इससे अधिक दोनों आयु वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर की देखरेख में आयोजित दो दिवसीय अटल खेल महोत्सव सीजत-3 के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गये। मुकाबले के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद इंजी. अवनीश कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) और अंगद सिंह जी (एमएलसी एवं उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती) ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने की पाठशाला है। खो-खो फाइनल में महिला वर्ग अंडर-19 में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सेंट क्लीयर स्कूल, दुबग्गा विजयी रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिपांशी सोनी और अंजलि यादव को सराहा गया। बालक वर्ग में हनुमान क्लब ने ट्रॉफी नाम की बालक वर्ग अंडर -19 में गांधी विद्यालय, आलमबाग और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हनुमान क्लब ने ट्रॉफी अपने नाम की। बालक वर्ग में शिवा और सुधांशु यादव का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कबड्डी में अंडर-19 वर्ष (जूनियर) बालिका वर्ग में आरएस स्पोर्ट्स ने प्रथम और बाराबंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 (जूनियर) बालक वर्ग में चौक स्टेडियम ने प्रथम और युवा एकेडमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक वर्ग में चौक स्टेडियम ने प्रथम और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रान्त अध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, सहमंत्री अनुज कुमार सिंह, युवा प्रमुख सत्यम कनौजिया और संपर्क प्रमुख मनोज सिंह सहित महानगर पदाधिकारी आकांक्षा रस्तोगी, गौरव निगम, तुषार सिन्हा एवं ऋषभ द्विवेदी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/1c78eVh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply