DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कंपनी परिसर में कर्मचारी का शव मिला:परिजन बोले- मेरे बेटे की हत्या की गई, पुलिस ने जांच शुरू की

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वास्तिक कंपनी परिसर में एक कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी विजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र ज्ञानी के रूप में हुई है। विजेंद्र स्वास्तिक कंपनी के क्वालिटी डिपार्टमेंट में पिछले 18 वर्षों से चेकर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, विजेंद्र प्रतिदिन की तरह कल सुबह 7:55 बजे कंपनी में ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। आज सुबह परिजन कंपनी पहुंचे और कंपनी के जीएम व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर परिसर में तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान क्वालिटी डिपार्टमेंट के एक कमरे में विजेंद्र का शव कुर्सी पर मिला। इसकी सूचना तत्काल कोसीकलां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मौके पर थाना प्रभारी कोसीकलां राजकमल, क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा, उप जिलाधिकारी छाता और कंपनी के मुख्य प्रबंध अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


https://ift.tt/0vOpJ6Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *