DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में LGBTQ ने निकाला प्राइड राइड:दुल्हन की तरह सजधज कर पहुंची, सड़क पर गले लगाकर मोहब्बत का संदेश दिया , पायल बोली- हमें छुआछूत की बीमारी समझा जाता है

लखनऊ में LGBTQIA + कम्युनिटी ने 10 वा प्राइड मार्च निकाला । इस खास मौके पर दुल्हन की तरह सज धज कर पहुंचे। तो किसी ने किसी ने सऊदी के शेखों का गेटअप अपने तो किसी ने चमकती-दमकती साड़ी पहनी, तो कोई लहंगे में नजर आया। बीच सड़क पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए गले लगाया। हजरतगंज स्थित जागरण चौराहे से गोमतीनगर 1090 चौराहेंटक ट्रांसजेंडरों की परेड निकली, तो राह चलते लोग भी रुक कर देखने लगे। सजधज के हुए शामिल ट्रांसजेंडर्स के हाथ में बड़ा सा झंडा था साथ ही रंग उड़ते हुए चल रहे थे । राह चलते हुए लोग ट्रांसजेंडर के अलग-अलग रंगों को देखने के लिए अपनी गाड़ियां रोक दे रहे थे । काफी देर तक लोग उन पर से निगाहें नहीं हटा पाए। सड़क पर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके ट्रांसजेंडर्स के अलग-अलग रूप देखने में मशगूल हो गए। वहीं ट्रांसजेंडर इन सबसे बेखबर रहे। वे बीच सड़क पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस करते रहे। झंडे लहराते रहे। अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं समाज में बराबरी और ट्रांसजेंडर के अधिकारों को लेकर प्राइड परेड निकाली गई। परेड की संयोजक पायल ने बताया कि परेड में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा आज बहुत सारे लोग हमारे समाज को ट्रांसजेंडर, गे और किन्नर में बांटना चाहते हैं मगर हम सब एक हैं। हम एक होकर अपने समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। ‘अस्पताल में छुआछूत की बीमारी समझा जाता है’ पायल ने कहा कि सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है हमे अपनी लड़ाई खुद लड़ने पड़ रही है। हम लोगों को सिर्फ कागजों में अधिकार मिल रहे है। शिक्षा , रोजगार , अस्पतालों में कहीं भी हमारी सुनवाई नहीं है। इलाज से दूर की बात है अस्पताल में डॉक्टर हमारा हाथ पकड़ कर देखना तक नहीं पसंद करता है। हमें छुआछूत की बीमारी समझा जाता है। मगर हम अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं हमें भी आरक्षण और सुविधाएं चाहिए। ‘समाज में हर जगह भेदभाव होता है’ प्राइड राइड में शामिल तंजील ने कहा हर साल इसमें शामिल होते है। यह प्राइड वर्क हमारी सॉलिडेटरी के लिए है हमारे जिन साथियों को शादी का अधिकार नहीं मिला है उनके लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं। कम्युनिटी में हमें बहुत सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हर जगह हमारे लोगों के साथ भेदभाव होता है। बहुत सारे लोगों का परिवार जल्दी स्वीकार नहीं करता है। हम यही बताना चाहते हैं कि हम भी आम इंसान है और हमारा भी सम्मान होना चाहिए।


https://ift.tt/U1b8qMW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *