जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 21 वर्षीय नवविवाहिता को पुलिस ने घटना के तीसरे दिन सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से घर छोड़कर गई थी। जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे की है, जब नवविवाहिता अचानक अपने ससुराल से लापता हो गई थी। मामले को लेकर महिला के ससुर ने पटरंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बहू को रंजीत कुमार नामक युवक जबरन भगा ले गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया था कि महिला अपने साथ जेवरात और कपड़े भी लेकर गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। नवविवाहिता की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी सर्विलांस और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घटना के तीसरे दिन महिला को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नवविवाहिता मवई थाना क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ गई थी। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि बरामद की गई महिला को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने और महिला के न्यायालय में दर्ज कराए जाने वाले बयान के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/qojeYTw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply