बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आदित्य यादव ने केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे जनविरोधी, किसान-विरोधी और युवा-विरोधी बजट करार दिया। सांसद यादव ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली से जूझ रहा है। यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय कॉरपोरेट हितों को संरक्षण देने वाला दस्तावेज़ बनकर रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने जनता को पूरी तरह निराश किया है। यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी न देना यह दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकता किसान नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के लिए स्थायी रोजगार का कोई ठोस रोडमैप नहीं है, केवल प्रशिक्षण और योजनाओं के खोखले वादे किए गए हैं। सांसद आदित्य यादव ने अपने बयान में कहा, “यह बजट विकसित भारत का नहीं, बल्कि चुनिंदा पूंजीपतियों को और अमीर बनाने का बजट है। आम आदमी की जेब, किसान की फसल और युवा का भविष्य — तीनों इस बजट में उपेक्षित हैं।”
https://ift.tt/8O7CP2F
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply