DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में चपरासी ने सुसाइड किया:रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ से फांसी लगाई, पत्नी से विवाद हुआ था

कानपुर के सचेंडी में बुजुर्ग ने पत्नी से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक किनारे पेड़ से गमक्षे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह रेलवे कर्मचारियों ने शव लटका देखा तो सूचना सचेंडी थाने क़ो दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सचेंडी थाना क्षेत्र के भीसी जरगांव भौती निवासी ओम प्रकाश (52) लेफ्टीनेट कर्नल शिवनाथ सिंह इंटर कालेज रंजीतपुर जनपद कानपुर देहात में चपरासी पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी श्याम बेटी बेटा अमन प्रकाश व दो बेटी है। बेटे अमन प्रकाश ने बताया की पिता शराब के लती थे।
वह लास्ट बार 26 जनवरी क़ो स्कूल गए थे। शराब पीने की वजह से वह 26 जनवरी के बाद से स्कूल नहीं गए। स्कूल के प्रधानाचार्य का कई बार फोन आया मगर वह किसी से बात भी नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मां ने पिता से स्कूल जाने क़ो कहा जिसपर शराब के नशे में पिता का मां से झगड़ा हो गया। शनिवार क़ो वह मां से झगड़ने के बाद सुबह करीब 11 बजे वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गए थे। देर रात तक ज़ब वह वापस घर नहीं आये तो परिजनों क़ो चिंता होने लगी। जाते समय वह अपना फोन भी घर पर छोड़ कर गए थे। रात तक सभी ने काफी खोजबीन की मगर उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे सुरार गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे जंगलो में पेड़ से गमक्षे के सहारे रेलवे के कर्मचारियों ने शव लटका देखा तो सूचना सचेंडी पुलिस क़ो दी। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पिता का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए। वही पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। सचेंडी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया की पारिवारिक झगड़े क़ो लेकर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थीं। रेलवे कर्मचारियों ने सुबह पुलिस क़ो घटना की जानकारी दी थीं। परिजनों ने कोई आरोप या तहरीर दी है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जायेगी।


https://ift.tt/RDOFSEe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *