बुलंदशहर में ग्रेटर नोएडा के आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। होटल राज दरबार में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के एडमिशन हेड प्रोफेसर नुरुल हसन और मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोफेसर नुरुल हसन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने भी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रोफेसर नुरुल हसन ने बताया कि सम्मानित किए गए शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं डिंपल और शगुन ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर शरद माहेश्वरी, दिनेश मडवाल और प्रभात कुमार ने सभी शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/DNOSqd9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply