कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ गई। यूपीएसएसएससी की परीक्षा और माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। माघ मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए लगातार अनाउंसमेंट करते नजर आए। परीक्षा और माघ पूर्णिमा के कारण बढ़ी भीड़…
रविवार सुबह से ही परीक्षा देने कानपुर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों और माघ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। दोपहर तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ काफी बढ़ गई। दोपहर करीब 1:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस फोर्स के साथ ही स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। हजारों यात्रियों को व्यवस्थित करने के लिए अनाउंसमेंट किए गए और सायरन बजाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तत्काल परीक्षा स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर लाई गई। हालांकि अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्रियों को ट्रेन में मशक्त कर चढ़ने की कोशिश मे लगे रहे तो कई यात्री इधर-उधर भागते हुए नजर आए। कई यात्री ट्रेन में चढ़ गए, जबकि कुछ को जगह नहीं मिल सकी। रेलवे प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों को आश्वस्त करता रहा कि परीक्षा और माघ पूर्णिमा के लिए पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित भेजा जाएगा। प्रयागराज और बनारस जाने वाली ट्रेनों में दिखी भीड़…
स्टेशन पर मौजूद परीक्षार्थियों का कहना है कि भीड़ काफी अधिक है, लेकिन व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। प्रयागराज और वाराणसी आने-जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है।
आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है तथा सुबह से ही भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।
https://ift.tt/RVow2Ey
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply