परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एक अंदाज में वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पूड़ियां तलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बलिया के गुदरी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के 27वें वार्षिकोत्सव का बताया जा रहा है। शनिवार देर शाम मंत्री दयाशंकर सिंह इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में भंडारे के लिए दर्जनों चूल्हों पर पूड़ियां तली जा रही थीं। इसी दौरान परिवहन मंत्री एक चूल्हे के पास बैठ गए और खुद पूड़ियां तलने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी कड़ाहियों में पूड़ियां तैयार की जा रही हैं।मंत्री दयाशंकर सिंह लोगों से बातचीत करते हुए और हंसते-मुस्कुराते हुए पूरी तन्मयता से पूड़ियां तलते दिखे। इस दौरान एक युवक ने उनके पैर भी छुए। वहां मौजूद लोग मंत्री द्वारा तली गई पूड़ियों की तारीफ करते भी नजर आए।
https://ift.tt/L4t35rY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply