अलीगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सहित विभिन्न सवर्ण संगठनों ने UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन को जारी रखने की शपथ ली। धर्म समाज महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर रोक लगाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मशाल जलाकर आंदोलन में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया गया और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। आपस में बांटने वाला कानून प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एक ओर देश में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिंदुओं को आपस में बांटने वाला कानून थोपा जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शिब्बोजी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा और छात्रों के हित में बताया। गांव स्तर तक किया जाएगा जागरूक मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़ी है। संगठन गांव स्तर पर भी इसे लेकर संपर्क करेगा। संगठन एकजुट रहकर अपना मांग पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। लोगों को बताए जाएंगे कानून के प्रभाव ब्राह्मण महासभा के जेसी शर्मा ने स्पष्ट किया कि अगला न्यायिक निर्णय आने तक आंदोलन सांकेतिक रूप से जारी रहेगा। किसी भी तरह का उग्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा और जन-जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों को कानून के प्रभावों से अवगत कराया जाएगा। लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ेगा संघर्ष किसान मजदूर संगठन के बंटी जादौन ने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी और यह संघर्ष पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ेगा। वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भले ही फिलहाल बड़े विरोध कार्यक्रम स्थगित हैं, लेकिन नुक्कड़ बैठकों, जनसंवाद और जागरूकता अभियानों के जरिए आंदोलन लगातार चलता रहेगा। प्रदर्शन में यह रहे मौजूद कार्यक्रम में अरविंद पंडित, वीरांगना भावना चौहान, स्नेहलता चौहान, कविता राघव, अनीता सिंह, मीरा जादौन, धीरू पहलवान, युवराज सिंह, चेतन राणा, संदीप चौहान, घनश्याम सिंह, कपिल कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, सुनील जादौन, हरीश प्रताप सिंह, रॉबिन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/SjMoZ1b
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply