DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में 11 बाइक के साथ दो गिरफ्तार:15 लाख आंकी गई कीमत, झाड़ियों में छिपाकर रखते थे बाइक

रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का थाना सेक्टर-113 पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 11 बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और इनके खिलाफ दिल्ली व नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी मोहम्मद नौशाद उर्फ गोलू और एटा मूल निवासी धीरज उर्फ बाबे के रूप में हुई है। धीरज वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-121 स्थित गणेश होम्स में किराए का कमरा लेकर रह रहा है। गिरोह का सरगना मोहम्मद नौशाद महज 23 साल का है और वह अशिक्षित बताया जा रहा है। जबकि 21 साल धीरज सातवीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले इलाके में घूम-घूमकर रेकी करते थे। वे यह देखते थे कि कौन सी मोटरसाइकिल लंबे समय से एक ही जगह खड़ी है, कहां सुरक्षा के इंतजाम कमजोर हैं और किस समय लोगों की आवाजाही कम रहती है। इसके बाद मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद आरोपी वाहनों को तुरंत बेचने के बजाय झाड़ियों और सुनसान जगहों में छुपा देते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। झाड़ियों में छुपाकर रखते थे चोरी के वाहन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ये सभी वाहन झाड़ियों और खाली प्लॉटों में छुपाकर रखे गए थे। पुलिस का दावा है कि बरामद मोटरसाइकिलों व पार्टस की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये के आसपास है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से दो चाकू भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वे डराने-धमकाने या जरूरत पड़ने पर वारदात के दौरान कर सकते थे। बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहम्मद नौशाद के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी धीरज उर्फ बाबे के खिलाफ भी पांच आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे।


https://ift.tt/rMOVj6h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *