नवरात्र और दशहरा को लेकर बांदा पुलिस सतर्क:SSP के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल मार्च, महिलाओं से किया संवाद

बांदा में त्योहारी सीजन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में पैदल मार्च निकाला। पुलिस टीम पुलिस लाइन से शुरू होकर ओवरब्रिज पहुंची। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बलखंडीनाका और महेश्वरी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने मुख्य बाजार और बाबूलाल चौराहे तक का दौरा किया। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी की गई। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा के उपाय बताए और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने पंपलेट वितरित किए और महिलाओं से फीडबैक लिया। इस मार्च में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को भी शामिल किया गया। उन्हें शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क, नागरिक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बलराम, यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर