DniNews.Live

सुल्तानपुर में रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत:अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सुल्तानपुर में बुधवार शाम अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल गांव के पास वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान धनंजय सिंह उर्फ अविनाश के रूप में हुई है। वह महमूदपुर प्रधान प्रतिनिधि के भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, धनंजय सिंह सुलतानपुर शहर से अपने घर लौट रहे थे। अंगनाकोल गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गोसाईगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ गोसाईंगंज श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *