DniNews.Live

HPCL-हत्याकांड के आरोपी के ताऊ पर बिजली चोरी का आरोप:पांच दुकानों पर बुलडोजर चला, अवैध बिजली कनेक्शन और साप्ताहिक बाजार से वसूली पर रोक


                 HPCL-हत्याकांड के आरोपी के ताऊ पर बिजली चोरी का आरोप:पांच दुकानों पर बुलडोजर चला, अवैध बिजली कनेक्शन और साप्ताहिक बाजार से वसूली पर रोक

HPCL-हत्याकांड के आरोपी के ताऊ पर बिजली चोरी का आरोप:पांच दुकानों पर बुलडोजर चला, अवैध बिजली कनेक्शन और साप्ताहिक बाजार से वसूली पर रोक

एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप के ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके अवैध भवन में बिजली कनेक्शन न होने के कारण की गई। बिजली थाने में अवर अभियंता सुनील कुमार ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारी जुर्माने की राशि तय करने में जुटे हैं। मुकदमा मंगलवार को प्रशासन द्वारा आरोपी के ताऊ की पांच दुकानों और अजय की छह दुकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद दर्ज किया गया। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन की टीम भी मौके पर मौजूद थी। टीम ने पाया कि खेतिहर इलाके में बने एक हॉल में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, जबकि वहां सबमर्सिबल पंप, पंखे और एलईडी लाइटें चल रही थीं। लगभग एक किलोवाट का अवैध लोड जांच में करीब एक किलोवाट का अवैध लोड चलता पाया गया। अवर अभियंता ने बताया कि जुर्माने की गणना की जा रही है, जिसमें पिछले एक साल का बिलिंग और जुर्माना शामिल किया जाएगा। अवैध वसूली पर रोक इसी क्रम में प्रशासन ने राकेश सिंह द्वारा किसनी मेहरा गांव जाने वाली सड़क पर लगाई जा रही साप्ताहिक बाजार से अवैध वसूली पर भी रोक लगा दी है। यह बाजार रविवार और बुधवार को लगता था, जिसमें लगभग 100 व्यापारी सब्जी, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान बेचते थे। वसूली हुई व्यापारियों को वापस बाजार में फड़ लगाने वालों से 30 रुपये और दुकान लगाने वालों से 50 रुपये वसूले जाते थे। एसडीएम ने बताया कि राकेश सिंह के गुर्गे अजयपाल द्वारा लगभग 10 हजार रुपये से अधिक की अवैध वसूली की गई थी, जिसे व्यापारियों को वापस करवा दिया गया है। प्रशासन ने घोषणा की है कि यह बाजार अब पूरी तरह निशुल्क लगेगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *