DniNews.Live

पीलीभीत में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप:बेटी को डरा-धमका कर बनाया शिकार, बेटी हुई गर्भवती; केस दर्ज

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह घटना तब उजागर हुई जब किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। बुधवार को पेट में तेज दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि किशोरी गर्भवती है। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। लोक-लाज के डर के कारण किशोरी चुप रही जब मां ने बेटी से पूछताछ की, तो किशोरी ने बताया कि उसका सौतेला पिता लंबे समय से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। लोक-लाज और डर के कारण किशोरी अब तक चुप रही थी। पीड़िता की मां ने जब इस बारे में अपने पति से बात की, तो उसने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की गई, तो वह गंभीर परिणाम भुगतेगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर बरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार ने बताया- पीड़िता की मां के शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *