DniNews.Live

ललितपुर में बाबा सदनशाह उर्स के दूसरे दिन:सपा कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर पीडीए चादर चढ़ाई, अमन-चैन की दुआ मांगी

ललितपुर में हजरत बाबा सदनशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर सालाना उर्स के दूसरे दिन बुधवार शाम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर पीडीए चादर चढ़ाई। इस दौरान सपा नेताओं ने देश में आपसी भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द के लिए दुआ मांगी। उन्होंने उर्स के पवित्र अवसर पर एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि बाबा सदनशाह की दरगाह सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता का प्रतीक रही है। यहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ आकर श्रद्धा अर्पित करते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा, तिलक बानोनी, निर्भान सिंह, मो. अनवर खान, पूजा यादव, बाबूलाल पाल, नसीर पठान, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, अभिलाषा कुशवाहा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, राहुल रजक नीलू, छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, नौशाद खान, अभि जैन पंसारी, जाविद खान, जुनैद अख्तर, अमन मंसूरी, अमन छोटू और जितेन्द्र जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *