DniNews.Live

गोरखपुर में जला ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स:पास पड़े कूड़े से भड़की भीषड़ आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

गोरखपुर में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लिटिल फ्लावर चौक के पास अचानक आग लग गई। घटना राप्ती नगर विद्युत वितरण खंड के शाहपुर उपखंड अंतर्गत विष्णु मंदिर फीडर की है। यह आग 250 KVA ट्रांसफार्मर के पास भड़की, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में लपटें तेज हो गईं। ट्रांसफार्मर के पास से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के घरों और दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग घटना के तुरंत बाद लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। हालांकि आग इतनी तेज थी कि इसे काबू में लाना आसान नहीं था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में धुआं और तनाव का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती, तो ट्रांसफार्मर में बड़ा धमाका हो सकता था। इससे आसपास के घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। लोगों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।
किनारे पड़े कूड़े से फैली आग आग कैसे लगी, इसे लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी पास में पड़े कुंडे में गिर गई, जिससे आग लग गई। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कुंडे में पहले से किसी ने आग लगा दी थी। अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग नहीं लगी थी। उनके अनुसार ट्रांसफार्मर के पास स्थित केबल बॉक्स में आग लगी थी, जिससे लपटें उठीं और लोगों को लगा कि ट्रांसफार्मर जल रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *