DniNews.Live

अमेठी में अधेड़ ने सास-बहू को रॉड से पीटा, VIDEO:खूंटा गाड़ने से मना करने पर विवाद; सिर पर गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

अमेठी में जमीनी विवाद में एक अधेड़ ने लोहे की रॉड से सास-बहू को जमकर पीटा है। इस मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना का वीडियो बुधवार रात करीब 8.30 बजे सामने आया है। वीडियो में एक अधेड़ लोगी की रॉड लेकर महिलाओं पर हमला करता हुए दिखाई दे रहा है। मौके पर महिलाएं मारपीट का विरोध करती हुईं नजर आ रही हैं। सास-बहू की पिटाई की 3 तस्वीरें… ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सास-बहू को भेटुआ अस्पताल लाया गया, जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला बुधवार शाम करीब 5ः30 बजे अमेठी कोतवाली के गंगहुआ गांव का है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों का पहले भी शांति-भंग में हो चुका है चालान घायल महिला की पहचान कमला देवी पत्नी कालीचरण (72) और उनकी बहू पुष्पा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कमला देवी का जमीनी विवाद लंबे समय से उनके पटीदार राम उजागिर पिता प्रेमशंकर से चल रहा है। इसी विवाद के चलते मंगलवार को पुलिस ने दो पक्षों का शांति-भंग में चालान किया था। जमीन में खूंटा गाड़ने को लेकर हुआ था विवाद बुधवार को दोबारा आरोपी राम उजागिर विवादित जमीन में खूंटा गाड़ने लगा। इसका कमला देवी और उनकी बहू पुष्पा ने विरोध किया, तो राम उजागिर भड़क गया। उसने सास-बहू पर उसी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर से खून निकले लगे और वे बहोश हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अमेठी एसएचओ ने बताया- अमेठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *