DniNews.Live

लखनऊ- जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट का VIDEO:प्लास्टर कराने आई महिला के तीमारदारों ने पीटा, पीड़ित डॉक्टर ने थाने में दी तहरीर

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थिति ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा डॉक्टर को गालियां देकर पिटाई की जा रही हैं। इस बीच घटना को लेकर जानकीपुरम थाने में पीड़ित डॉक्टर की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई हैं। वहीं, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी ने भी शिकायत विधिक कार्रवाई के लिए शिकायत फॉरवर्ड की है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है बुधवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश भी दिखा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *