DniNews.Live

स्कूलों में गुरुजी ने बच्चों पर बरसाए फूल:वाराणसी के परिषदीय स्कूलों में पहले दिन छात्र-छात्राओं का किया वेलकम

वाराणसी के परिषदीय स्कूल बुधवार से खुल गए हैं। पहले दिन जब छात्र-छात्राएं बकायदा ड्रेस में अपने स्कूल पहुंंचे तो उनके ही शिक्षकों ने उन पर फूल बरसाए और वेलकम किया। शिक्षिकाओं ने माथे पर टीका लगाया, आरती उतारी और स्कूल में प्रवेश कराया। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में जनपद स्तर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भारतीय जनता पार्टी हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, स्कूल चलो अभियान की शुरूआत हो गई। वाराणसी के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव भी शामिल रहे। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को उपहार स्वरूप बैग व पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई।
यहां सर्वाधिक नामांकन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। BSA बोले, सभी विद्यालयों में पहुंच गई किताबें BSA अनुराग श्रीवास्तव ने बताया जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में 31 मार्च के पहले ही किताबें पहुंच गई हैं। यही कारण है कि समय से स्कूलों में शैक्षणिक कार्य शुरू हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा से छात्र-छात्राओं को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए स्कूल चलाे अभियान का शुभारंभ किया गया है। स्कूलों में रैली के जरिए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *