DniNews.Live

कानपुर में 58 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार:पनकी में प्लॉट दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास


                 कानपुर में 58 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार:पनकी में प्लॉट दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास

कानपुर में 58 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार:पनकी में प्लॉट दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास

कानपुर के पनकी में प्लाट देने के नाम पर 58 लाख रुपए ठगी में महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार शाम को जेल भेजा है। बीते दिनों शातिरों ने एक महिला को प्लाट दिलाने के नाम पर पैसे ठग लिए थे जिसके बाद पीड़िता ने अधिकारियों के न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। अरमापुर थाना क्षेत्र के अरमापुर स्टेट निवासी रीना ने बताया कि बीते सितम्बर में आपरेशन महाकाल के तहत पनकी थाने में अधिवक्ता और बैंक प्रबंधक समेत 21 लोगों पर प्लाट के नाम पर 58 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की सांठगांठ से धोखाधड़ी की गई। पहले प्लाट के नाम पर 10 लाख रुपये बयाने में लिए गए। इसके बाद दूसरा प्लाट दिखाकर 38 लाख रुपये ड्राफ्ट से लिए गए।जांच में जमीन सरकारी संपत्ति पाई गई। रीना देवी का आरोप है कि जब ठगी का खुलासा हुआ तो प्रीति श्रीवास्तव ने परिवार और अधिवक्ता महेंद्र गुड्डन के।साथ मिलकर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि पनकी निवासी आरोपित प्रीति श्रीवास्तव और अधिवक्ता शुशील शुक्ला को भौंती बाइपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *