DniNews.Live

मेरठ के सचिन प्रताप ने बॉडीबिल्डिंग में लहराया परचम:राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक ,Mr. UP में गोल्ड, Mr. India में दो ब्रॉन्ज

शहर के खिलाड़ी सचिन प्रताप ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम देशभर में रोशन किया है। अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि शहर का भी मान बढ़ाया है। सचिन प्रताप ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर इंडिया बीएएफएसए प्रतियोगिता में 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इसके अलावा आजमगढ़ में आयोजित मिस्टर यूपी (80 किग्रा वर्ग) आईबीबीएफएफए प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित मिस्टर इंडिया नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भी उन्होंने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। सचिन की इस उपलब्धि से उनके जिम ‘एनीटाइम फिटनेस, मेरठ’ को भी गौरव मिला है। उनकी सफलता महानगर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो फिटनेस और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और जिम के सहयोग को दिया और कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *