DniNews.Live

हरदोई पुलिस ने साइबर ठगी के 11 लाख रुपये लौटाए:मार्च में चार मामलों में साइबर क्राइम पुलिस को मिली सफलता

हरदोई में साइबर क्राइम पुलिस ने मार्च माह में ऑनलाइन धोखाधड़ी के चार मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन मामलों में पीड़ितों के कुल 11,00,335 रुपये वापस कराए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने इन शिकायतों का संज्ञान लिया। फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के बैंक खातों से निकाली गई धनराशि को सफलतापूर्वक वापस दिलवाया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने खुशी जाहिर की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि साइबर क्राइम के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। लोग किसी अनजान को ओटीपी न बताएं। बैंक से जुड़ी जानकारी भी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर क्राइम से जुड़े लंबित मामलों के विषय में कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *