DniNews.Live

मैनपुरी में ट्रेन से कटकर आटा चक्की संचालक की मौत:भोजपुरा क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

मैनपुरी में बुधवार शाम को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा क्रॉसिंग पर हुई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय आटा चक्की संचालक उपकार चौहान के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम भोजपुरा निवासी उपकार चौहान पुत्र किशन सिंह फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मैनपुरी-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उपकार सिंह चौहान भोजपुर गांव में ही आटा चक्की का संचालन करते थे। मृतक उपकार चौहान के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय बेटी और एक 10 वर्षीय बेटा शामिल हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों और स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी फटे बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *