मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी वांछित गो-तस्कर ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है। गो-तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 19 मार्च को थाना जिगना क्षेत्र के पाली के पास से 26 गोवंश से लदे एक ट्रक की बरामदगी से जुड़े मामले में की गई है। इस घटना के संबंध में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया इस प्रकरण में पहले भी एक अन्य फरार आरोपी सिराज अहमद को 21 मार्च को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर कुशहां मोड़ के पास से आरोपी ओम प्रकाश यादव, पुत्र रामकेदार यादव, निवासी ग्राम ओइना (डिहिया), थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से गो-तस्करी में इस्तेमाल किया गया ट्रक भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश यादव के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना जिगना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आत्माराम यादव, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार सिंह और अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply