बागपत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाकिस्तान, समाजवादी पार्टी और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बयान दिए। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाकिस्तान को ‘कंगाल मुल्क’ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में उसके दो टुकड़े हो सकते हैं। विधायक ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम बताया। उनका कहना था कि नोटबंदी से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई और वह कंगाली की कगार पर पहुंच गया। दादरी में अखिलेश यादव की रैली पर उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गाजियाबाद में अपराध चरम पर था। जबकि भाजपा सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश में माफियाओं का सफाया हो चुका नंदकिशोर गुर्जर समाज को लेकर उन्होंने कहा कि सच्चा गुर्जर और सनातनी समाजवादी पार्टी के साथ नहीं जाएगा और भाजपा ही समाज को सम्मान दे रही है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं का सफाया हो चुका है और ‘रामराज’ स्थापित हो रहा है। विधायक नंदकिशोर ने भीमराव अंबेडकर को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 350 सीटें मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि 72 घंटे में 72 हूरों के पास भेजने का काम सिर्फ योगी सरकार कर सकती है।

Leave a Reply