DniNews.Live

महिलाओं से अभद्रता करने पर मार डाला:फिरोजाबाद के चंदन हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-बाइक बरामद

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए चंदन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, चंदन पुत्र महेश की हत्या का कारण आपसी विवाद है। आरोप है कि चंदन शराब के नशे में अक्सर आरोपियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। वह उनके परिवार की महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणियां करता था, जिसके कारण रंजिश बढ़ी और इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यह घटना 30/31 मार्च की रात को हुई थी। मिलिक सांती रोड पर एक ईंट भट्टे के पास चंदन का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सैलई निवासी तेजवीर, समीर और ललित उर्फ सिंटू के रूप में हुई है। इन्हें ममता डिग्री कॉलेज अंडरपास के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने उनके कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस खुलासे के बाद दावा किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *