DniNews.Live

सीतापुर के नैमिष में चैत्र नवरात्र शुरू,पुलिस बल तैनात:पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़,सुबह से लगी भक्तों की लाइन


                 सीतापुर के नैमिष में चैत्र नवरात्र शुरू,पुलिस बल तैनात:पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़,सुबह से लगी भक्तों की लाइन

सीतापुर के नैमिष में चैत्र नवरात्र शुरू,पुलिस बल तैनात:पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़,सुबह से लगी भक्तों की लाइन

सीतापुर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आस्था का प्रमुख केंद्र मां ललिता देवी मंदिर जयकारों से गूंज उठा, जहां दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु रात से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही आरती संपन्न हुई, मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन का सिलसिला तेज हो गया। मां ललिता देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के रूप में दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। प्रथम दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री के दर्शन किए है। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु नारियल, फूल-माला और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कई श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे हैं, जबकि बड़ी संख्या में साधु-संत भी यहां साधना और पूजा में लीन दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, जिससे महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *