DniNews.Live

CSJMU छात्राओं ने इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव में नाम रोशन किया:नेहा ने रिसर्च में जीता गोल्ड, अंशिका और मानवी भी अव्वल रहीं

लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026’ में कानपुर की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने इस बड़े मंच पर न केवल अपनी रिसर्च पेश की, बल्कि टॉप-3 पोजीशन पर कब्जा जमाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। देशभर से आए विशेषज्ञों के बीच इन छात्राओं के शोध-पत्रों (पेपर प्रेजेंटेशन) की जमकर तारीफ हुई। टॉप-3 पर यूनिवर्सिटी का कब्जा प्रतियोगिता के परिणामों में सीएसजेएमयू की छात्राओं ने एकतरफा बढ़त बनाई। एमएजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा नेहा पोरवाल ने अपने शानदार प्रेजेंटेशन के दम पर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी बैच की अंशिका दीक्षित दूसरे और मानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इन तीनों छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सिनेमा, संस्कृति और समाज के आपसी रिश्तों पर अपना गहरा विश्लेषण पेश किया था। एक्सपर्ट्स ने सराहा रिसर्च वर्क कॉन्क्लेव के दौरान जूरी और फिल्म जगत के विशेषज्ञों ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए शोध-पत्रों की गुणवत्ता को सराहा। इन छात्राओं ने विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी और सहायक आचार्य डॉ. हरिओम कुमार की देखरेख में अपनी रिसर्च पूरी की थी। विशेषज्ञों का मानना था कि छात्राओं ने सिनेमा के व्यावहारिक और सामाजिक पहलुओं को बहुत ही बारीकी से समझा और प्रस्तुत किया है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से हुआ सीधा संवाद इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि छात्रों को फिल्म उद्योग के बड़े कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला। इससे उन्हें किताबी ज्ञान के अलावा सिनेमा और मीडिया इंडस्ट्री की जमीनी हकीकत और काम करने के तरीकों को समझने में मदद मिली। यह अनुभव भविष्य में मीडिया और फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यूनिवर्सिटी में खुशी का माहौल
छात्राओं की इस बड़ी कामयाबी पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिसर्च के क्षेत्र में इस तरह की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यहाँ के छात्र इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे। इस सफलता से पूरे पत्रकारिता विभाग में जश्न का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *