लखनऊ के महानगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से हॉस्पिटल कर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गोसाईगंज इलाके में पेंशन निकालने गई बुजुर्ग की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भागवत पुरवा सतरिख बाराबंकी निवासी अनिल कुमार (51) विभूतिखंड स्थित सानिया हॉस्पिटल में काम करते थे। परिवार के साथ गुरुद्वारा रोड, डालीगंज अपनी ससुराल में रहते थे। मंगलवार रात को ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पेट्रोल के आगे टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। बेटे आयुष ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने घटना की जानकारी मिली। इसके बाद लोहिया अस्पताल पहुंचे तो गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। कुछ देर बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी अनीता और दो बेटे आयुष व प्रत्यूष हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग को मारी टक्कर
वहीं रघुनाथपुरवा सलौली, बिरुहा निवासी श्यामा देवी (74) बुधवार सुबह करीब 11 बजे यूनियन बैंक बिरुहा ब्रांच में विधवा पेंशन निकालने गई थी। बैंक के पास ही सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दामाद हनुमान यादव ने बताया कि आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद इलाज के लिए गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में गोसाईगंज पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply